मुरादाबाद, मार्च 14 -- थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरझुंडी निवासी मुनिदेव सिंह ने कुछ लोगों पर मारपीट व फायरिंग का आरोप लगाकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर थाना भगतपुर में चार नामजद व सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के मुताबिक 22 जनवरी की शाम गांव के शिव मंदिर पर भंडारे के दौरान चुनावी रंजिश को लेकर कुलवंत सिंह, सुभाष सिंह, अजय कुमार उर्फ लवी और सिजुल कुमार समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। अजय कुमार उर्फ लवी ने ईंट से उसके पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया।आरोप है कि इसके बाद सुभाष सिंह ने घर से बंदूक लाकर उसके भाई पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इस मामले में मुनि देव सिंह ने कोर्ट में आरोपियों के ...