बाराबंकी, मार्च 9 -- त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना के भोला का पुरवा गांव में होली के दिन हुए विवाद के मामले रविवार को पुलिस जांच करने पहुंची थी। पुलिस के वापस लौटते ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से कई लोग घालय हो गए। अधेड़ की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसमें बाद दोनों पक्ष में तनाव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम भोला का पुरवा में होली के दौरान गांव के मोहन लाल और रामू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर मोहन लाल ने पुलिस को तहरीर दी थी। रविवार सुबह पुलिस जांच के लिए गांव पहुंची थी। रामू पक्ष के न मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने आने...