उन्नाव, मई 9 -- नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन थाना क्षेत्र के निस्भी गांव के रहने वाले ललित पुत्र रजेपाल गुरुवार सुबह गांव के ही कन्हैया लाल की किराना दुकान पर सामान लेने जा रहा था। तभी रंजिश में चंद्रपाल पुत्र स्व. रमई आए और गाली देते हुए डंडे से मारने पीटने लगे। मारपीट में चोट लगने से वह अचेत होकर गिर गया। तब जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चंद्रपाल के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...