नोएडा, अप्रैल 17 -- रबूपुरा। आछेपुर गांव में तिलक समारोह के दौरान गांव के ही दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ब्रह्मजीत और सतपाल के परिवार के बीच करीब 16 वर्षों से रंजिश चली आ रही है। गुरुवार शाम गांव में एक ग्रामीण के बेटे का तिलक समारोह था, जिसमें दोनों पक्ष आमंत्रित थे। आरोप है कि समारोह के दौरान मौजूद ब्रह्मजीत के बेटे यश प्रताप पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। बीचबचाव करने आए ब्रह्मजीत के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित के ऊपर फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बचा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ...