प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- लालगंज। इलाके के उधरनपुर निवासी विनोद सरोज की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही धर्मेन्द्र यादव, जितेन्द्र, विवेक, श्यामदेवी, अमरनाथ व पांच से छह लोग अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 15 अप्रैल की रात नौ बजे करीब घर पर आरोपी पहुंचे और रंजिश को लेकर गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...