मऊ, अप्रैल 12 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत नकटा क्षेत्र के केरमा महरूपुर गांव में विगत 20 मार्च की रात्रि 11 बजे मारपीट हुई थी। इस मामले में पीड़ित अवधेश यादव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने घोसी कोतवाली क्षेत्र के टगुनियां गांव निवासी प्रिंस उर्फ मयंक एवं उसके तीन अज्ञात साथियों सहित कुल चार लोगों पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...