इटावा औरैया, मार्च 30 -- कस्बा के मोहल्ला रानी नगर में सोमवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते मामा-भांजे के साथ मारपीट कर दी गई। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों पर चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया है। मोहल्ला रानी नगर निवासी संजीत पुत्र शौकत सिंह ने बताया कि वह अपने भांजे तनु पुत्र देवेंद्र निवासी मैनपुरी के साथ बिजली घर से बिल जमा कर लौट रहे थे। आरोप है कि घर के पास आंबेडकर मूर्ति के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन युवक व एक महिला ने दोनों को घेरकर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित का कहना है कि करीब दस दिन पहले उनके छोटे भाई के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी, जिसकी शिकायत थाना में की गई थी। उसी मामले में समझौते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.