रंजिश में महिला पर चाकू से हमला
बांदा, अगस्त 12 -- बांदा। तिन्दवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला पर लाठी-डंडे और चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को अकेला पाकर अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद आरोपी तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 अगस्त की शाम करीब 4 बजे वह बांदा जाने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में गांव के ही रुद्रप्रताप सिंह उर्फ कल्लू ने उन्हें रोक लिया और पुरानी ईर्ष्या के कारण गंदी गालियां देने लगा। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपी ने लाठी-डंडे और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.