रंजिश में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज, मई 12 -- मायापुर्वा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का उपचार तिर्वा मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। थाना क्षेत्र के गांव मायापुर्वा निवासी संजय पुत्र छेदालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे गांव के संजय व अनिल पुत्र छेदालाल ने पुरानी रंजिश के चलते उनकी पत्नी रूबी पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने कुल्हाड़ी से रूबी के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ीं। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.