संतकबीरनगर, मई 8 -- संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के हकीमपुर में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित सावित्री देवी पत्नी पवन कुमार का आरोप है कि 05 मई 2026 को वह अपने घर के द्वार से ट्राली में गेहूं लादकर बेचने के लिए ले जा रही थी। उसके पडोसी राधेश्याम यादव, संतोष, श्यामू, पार्वती, फूलमती, परमशीला पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज देने लगे। मना करने पर लाठी, डंडा, ईट-पत्थर से उसके ऊपर उक्त लोग हमला कर दिए। पीटने से उसका सिर फूट गया और वह मौके पर बेहोश हो गई। एंबुलेंस से उसे सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि राधेश्याम यादव, संतोष, श्यामू, पार्वती, फूलमती, परमशीला के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...