प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के बेनी का पुरवा भुलसा गांव निवासी नायिका देवी पत्नी किशोरी लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन मार्च की सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ लोग ने रंजिशन उसे तथा उसकी भाभी आरती पत्नी घनश्याम, माधुरी पत्नी शिव पूजन, जानकी पत्नी हरिश्चन्द को गालियां देते हुए मारा पीटा। शोर सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। नायिका देवी की तहरीर पर पुलिस ने श्रीराम पटेल, नीरज पटेल, पंकज पटेल व विनोद पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.