अमरोहा, जून 25 -- रहरा (अमरोहा), संवाददाता। थाना क्षेत्र में जातीय रंजिश ने मंगलवार शाम खूनी रूप ले लिया। दौरारा के साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे दो युवकों को बोलेरो ने कुचल दिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार देर रात अलीगढ़ मार्ग पर शव रखकर करीब ढाई घंटे तक जाम लगाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों हंगामा हुआ। पुलिस ने दो नामजद समेत 5-6 आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। खैलिया खालसा निवासी रामनिवास खड़गवंशी (20) मंगलवार शाम अपने साथी सतेंद्र के साथ दौरारा के साप्ताहिक बाजार से पैदल घर लौट रहा था। आरोप है कि दौरारा फील्...