रंजिश में बुजुर्ग महिला को पीटा
गोरखपुर, जून 15 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भरवलिया गांव के टोला धनहवां में पुरानी रंजिश को लेकर एक बुजुर्ग महिला से मारपीट की गई। पुलिस पीड़िता की बहू की तहरीर पर तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की बहू लक्ष्मी देवी ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार और गांव के ही कुसहर के परिवार के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे गांव के ही माधव और रुधदेव द्वारा उकसाए जाने पर बासमती, बबिता तथा मंजू ने उनकी सास समुनरी को घर पर अकेला पाकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे समुनरी को चोटें आईं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.