शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- निगोही। थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव में रंजिश के चलते पेड़ों में आग लगाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी नन्हे ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उससे पुरानी रंजिश के कारण उसके पेड़ों में आग लगा दी। आग लगने से कई कीमती पेड़ जलकर राख हो गए, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित नन्हे ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- चाहरदीवारी गिराने और आग लगाने का आरोप यह भी पढ़ें- बगीचा और खलिहान में लगाई आग यह भी पढ़ें- खेत में गेहूं अवशेष जलाने से पड़ौसी के पॉपुलर के पेड़ झुलसे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...