प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 7 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के हीरा का पुरवा दहेंगरी जमालपुर गांव निवासी नन्हें लाल यादव के घर शनिवार सुबह पहुंचे कुछ लोग रंजिशन उसे पीटने लगे। पत्नी कुसुम देवी, बेटा सुरजीत बीच बचाव करने दौड़े तो उन्हें भी मारा पीटा। पुलिस ने घायलों का इलाज कराने के बाद पीड़ित नन्हें लाल की तहरीर पर वीरेन्द्र कुमार यादव, धर्मेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, ओम प्रकाश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...