सीतापुर, अप्रैल 3 -- सीतापुर, संवाददाता। बिसवां इलाके में रंजिश में दबंग ने एक युवक की पिटाई कर सिर फोड़ दिया। पुलिस से शिकायत पर अंजाम भुगतने की धमकी दते हुए भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर बिसवां पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। बिसवां के सरैया निवासी लवकुश के मुताबिक गांव के हीतेश से उनके परिवार की रंजिश चली आ रही है। बीते बुधवार को आरोपी हितेश उन्हें बीच राह रोक कर गालियां देने लगा। विरोध पर रॉड से पिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया। खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख वह धमकाते हुए भाग निकला। थाना प्रभारी बिसवां के मुताबिक तहरीर पर आरोपी हितेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...