अंबेडकर नगर, जून 18 -- टांडा, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अवसानपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम अवसानपुर निवासी सुरजीत निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही प्रदीप निषाद, संदीप निषाद तथा रोहित निषाद पुरानी रंजिश के चलते उसके घर के पास पहुंचे और उसके पिता रामप्रकाश निषाद तथा माता शारदा देवी पर लाठी-डंडों एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- हमलावरों की जमानत अर्जियां ख़ारिज हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी...