मुरादाबाद, अप्रैल 6 -- कटघर थाना क्षेत्र में पति से चल रही मुकदमेबाजी की रंजिश में पड़ोसी ने चाकू से महिला की गर्दन पर हमला कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना कटघर के मुस्तफा कालोनी करूला गली नंबर-1 निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाला आसिम उर्फ हासिम पुराने मुकदमे को लेकर उससे रंजिश रखता है। शकील के अनुसार रविवार को उसकी पत्नी अफसाना घर में अकेली थी। उसी दौरान आसिम उर्फ हासिम घर में घुस आया और शकील की पत्नी अफसाना के साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगा। विरोध पर चाकू से अफसारा की गर्दन पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। घायल अफसाना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल ...