प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- रानीगंज। रानीगंज थाना क्षेत्र के देवासा गांव में रंजिश को लेकर दो पक्ष में मारपीट होने लगी। जिसमें 58 वर्षीय अनिल कुमार श्रीवास्तव, 60 वर्षीय स्नेहलता गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल होने के बाद आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर आई, जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आरोपियों के खिलाफ पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...