सहारनपुर, मार्च 11 -- पुवांरका। जनता रोड स्थित चकहरेटी गांव में रंजिश के चलते तीन युवकों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार थाना जनकपुरी क्षेत्र के चकहरेटी निवासी जगत सिंह पुत्र रोशनलाल ने बताया कि जब वह सुबह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के दो युवक और एक अन्य व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जगत स...