अमरोहा, अप्रैल 4 -- अमरोहा। पुरानी रंजिश के चलते नौगावां सादात निवासी धर्मगुरु के भतीजे को दौड़ाकर पीटा गया। पड़ोसी ने बेटों के साथ रास्ते में घात लगाकर हमला किया। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना कस्बा नौगावां सादात के मोहल्ला नई बस्ती की है। यहां पर धर्मगुरु मुफ्ती अब्दुर्रहमान कासमी का परिवार रहता है। उनका भतीजा मोहम्मद लुकमान बीती दो अप्रैल की शाम घर का सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला कमरुद्दीन और उसके बेटे महफूज और अरशद रास्ते में घात लगाकर बैठे थे। लुकमान को अकेला देख तीनों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए, खुद को घिरता हुआ देख आरोपी आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ अवधभान भदौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.