प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के कोटिला अखित्यारी गांव में रंजिश में परिवार के लोगों ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर में घुसकर महिलाओ को लाठी-डंडे से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में कड़ेदीन पटेल की 46 वर्षीय पत्नी तुलसी देवी और नीरज पटेल की 25 वर्षीय पत्नी नेहा पटेल घायल हो गई। परिजनों ने सीएचसी में घायलों का इलाज कराया और चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...