प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जामताली बसहा गांव में सोमवार को सुबह रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नूरजहां पत्नी बब्बू का आरोप है कि सुबह बकरी को लेकर जा रही थी। इसी बीच पड़ोसी अपने साथ अन्य तीन महिलाओं को लेकर बाल पकड़कर घसीटते हुए मारपीट करने लगी। बीच बचाव को लेकर पहुंची 18 वर्षीय बेटी चांदनी पर धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। इस दौरान शहनाज को भी चोटें आई। पुलिस ने दोनों पक्ष को ट्रामा सेंटर ले गई। दोनों की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि रंजिश में दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...