उन्नाव, जनवरी 8 -- गंजमुरादाबाद। पुरानी रंजिश के चलते मामूली बात पर दो पक्षों में बुधवार को विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे व डंडे चले। मारपीट में चार लोगों के घायल होने पर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने एक को रेफर कर दिया है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर खालसा गांव के रहने वाले रहीश की भैंस गांव के निकट एक पेड़ से बंधी हुई थी। तभी गांव निवासी संदीप के घर के सदस्य ने भैंस का गोबर उठा लिया। इसी बात पर रहीश की बेटी सानिमा व संदीप की पत्नी भोली से उसकी कहासुनी होने लगी। इसी बीच दोनों पक्षों के कई लोग एकत्र हो गए और मामूली बात मारपीट में तब्दील हो गई। एक दूसरे पर लात घूंसा व डंडे बरसाने लगे। बुधवार देर शाम हुई इस लड़ाई में एक पक्ष से भोली पत्नी संदीप को गंजमुरादाबाद अस्पताल से रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे पक्...