गोंडा, अप्रैल 27 -- रुपईडीह/​रामापुर, हिटी। कौड़िया थानाक्षेत्र के गौरवा जानी में रविवार को मांगलिक कार्यक्रम में गए दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मारपीट में दूसरे पक्ष के भी चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पर मंदाकिनी की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरवा जानी चुर्रा मुर्रा में शुभम चौबे व सतीश चंद्र चौबे के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षों के लोग गांव के ही एक मांगलिक कार्यक्रम में गए हुए थे। जहां पर दोनों पक्षों में जमक...