गोरखपुर, मार्च 11 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के टोला पड़रहवा में पुरानी पारिवारिक रंजिश को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडों से हमला किया गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.