बदायूं, मार्च 6 -- बिल्सी। गांव नागरझूना में पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेजा। नागरझूना निवासी तोताराम ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस मारपीट में उनके पक्ष से तोताराम, जीतपाल, श्यामा देवी, आकाश, रतिराम और ज्योति घायल हो गए।वहीं दूसरे पक्ष के रामोतार का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई। उनके पक्ष से लक्ष्मी, रानी, रामोतार, हीरालाल, राजकुमार और अर्जुन घायल हुए हैं।दोनों पक्षों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण...