बाराबंकी, दिसम्बर 29 -- बाराबंकी। असंद्रा थाना के अर्धजन पुरवा मजरे बबुरी गांव में रविवार की सुबह रंजिश में विपक्षी ने महिला को पीट दिया। शोर सुनकर उसे बचाने के लिए देवर पहुंचा तो विपक्षी ने उसे भी पीट दिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अर्धजन पुरवा मजरे बबुरी गांव निवासी सन्तोष कुमार पुत्र राधेश्याम तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी गाय बीमार है। इस लिए रविवार की सुबह बच्चे गाय के पास ही अलाव जलाए हुए थे। इसी समय विपक्षी रानी पत्नी दुर्गेश, सोनम पुत्री दुर्गेश तिवारी, दुर्गेश पुत्र स्व. राम प्रसाद तिवारी व दुर्गेश की वहू रंजिश में उनकी पत्नी मीना कुमारी को गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। मी...