बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता गिरवां थाने के मकरी गांव निवासी निर्भय सिंह ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि मंगलवार को सुबह सात बजे वह दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के अच्छेलाल, उसका पुत्र कमलेश, रमेश व विपिन पुत्र बृजलाल ने उसे गालियां दी और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...