बरेली, मई 25 -- फरीदपुर, संवाददाता।रजिश को लेकर गांव मेहतरपुरतिजा सिंह में दबंगों ने अपने घर में ले जाकर युवक को धारदार हथियार एवं लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर देकर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।गांव मेहतपुर तिजा सिंह निवासी अर्जुन ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 20 मई को समय लगभग 3:30 बजे उसके ही परिवार के महेश, गोपाल, कप्तान उसे धोखे से बुलाकर अपने घर ले गए और घर में बंद कर लिया। गोपाल का भाई कप्तान जो चंडीगढ़ में रहता है। फोन पर गोपाल से बात कर रहा था। कह रहा था, इसे जान से मार दो, जितना पैसा लगेगा लगा देंगे। आरोपियों ने उसके ऊपर धारदार हथियार एवं लाठी -डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हमलावर महेश,गोपाल,कप्ता...