मैनपुरी, जून 17 -- किशनी। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला राय में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने भाई, बहन पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद थाने पहुंची युवती की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ घटना का मुकदमा दर्ज किया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला राय चितायन निवासी अंजू पुत्री प्रदीप ठाकुर ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि पुरानी रंजिश में गांव के ही दबंग सौरव पुत्र राकेश, सुमित, कन्हैया पुत्रगण मुन्नाराजा, मुन्नाराजा पुत्र उजागर सिंह तथा अनुज पुत्र संजय ने गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बचाने आए उसके भाई शिवम को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस का कहना है कि घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वे घरों से भाग निकले हैं। जल्द ...