कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर। कर्नलगंज में रंजिश में दबंगों ने युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपितों ने घर में पथराव किया। घर की महिलाओं से मारपीट व छेड़खानी की। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपितों की तलाश शुरू की। पटकापुर निवासी फरजाना बेगम के अनुसार, छह अप्रैल को वह रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने कर्नलगंज गई थी। देर रात वह परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में भतीजे हमजा को आरोपित मतीन, हसीन, आफताब, मुन्ना ने साथियों के साथ रोककर गाली-गलौज व मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर इलाकाई लोगों दौड़े तो आरोपित भाग गए। पुलिस ने घायलों का उर्सला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपितों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ व पथराव कर दिया। विरोध करने पर महिलाओं से भी मारपीट व छेड़खानी की। कर...