बांदा, सितम्बर 20 -- बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम खुरहण्ड में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही गांव के दबंगों ने एक घर में घुसकर पति-पत्नी पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर घर से Rs.3 लाख रुपये नकद और मोबाइल भी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित कृपाराम सिंह पुत्र धीरेन्द्र सिंह ने गिरवां पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की रात 8.30 बजे रंजिश में गांव के ही अंकुश सिंह, अनिल सिंह, लखन सिंह और अंकुश की भाभी शालिनी सिंह लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए और उसे और पत्नी अंशिका को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमले में अंशिका के सिर पर गंभीर चोट आई और वे लहूलुहान हो गईं। आरोप है कि इसके बाद घर में रखे तीन लाख रुपये कैश और एक मोबाइल चुराकर फरार ...