बांदा, अप्रैल 16 -- बांदा। बदौसा थाने के चौकी पुरवा (तुर्रा) निवासी योगेंद्र कुमार व उनकी पत्नी अन्नू पर पारिवारिक दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता अन्नू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अप्रैल को सुबह 11 बजे गांव के बाला पुत्र कौशल, उनकी पत्नी आरती, कन्हैया व सुशीला ने पुरानी रंजिश में उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...