गंगापार, मार्च 22 -- ईद के दिन मेजा के लूतर गांव में कुछ लोगों ने मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ड्राइवर को जमकर पीट दिया। जानकारी पर पहुंचे उसके रिस्तेदार व परिजन घायल को लेकर बेहोशी हालत में इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत में थोड़ा बहुत सुधार हुआ है। दो समुदायों में तनाव न बढ़े इसे देखते हुए मेजा कोतवाल दीन दयाल सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस उच्चाधिकारियों को देते हुए भारी पुलिस बल के साथ लूतर गांव पहुंच गए। कुछ देर बाद मांडा सहित कई थानों की पुलिस फोर्स लूतर गांव पहुंच गई। जिससे स्थिति पूरी तरह नियंत्रित हो गई। लूतर गांव निवासी विकास सोनकर पुत्र स्व संतोष कुमार सोनकर उसकी गांव की प्रधान का ट्रैक्टर ड्राइवर है। वह डेढ़ बजे के लगभग ट्रैक्टर पर मिट्टी लादकर कहीं गिराने जा रहा था, पुरानी रंजिश में खार खाए बैठे लूतर गांव नि...