रंजिश में जान से मारने की धमकी, तीन पर केस
गंगापार, मई 11 -- थाना क्षेत्र के जुगुनीडीह निवासी इरफ़ान अहमद मलिक उर्फ सोनू मलिक ने शनिवार को बहरिया पुलिस को लिखित शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में ही सल्ले चौराहे पर उनकी सरिया सीमेंट और बालू की दुकान है। वह शनिवार को दोपहर में अपने दुकान पर बैठे थे, तभी एक कार से तीन लोग असलहा के साथ पहुंचे और धमकी देन लगे कि पुराने सभी मुकदमे को वापस ले लो नहीं तो तुम्हरी जान ले लूंगा। बहरिया थानध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार रात को इरफ़ान अहमद उर्फ सोनू मलिक की तहरीर पर मोहम्मद सैफ, फहद और आदिल के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट के आरोप में तीन पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.