प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 11 -- उदयपुर। इलाके के रामनगरकोल (मुस्तफाबाद) निवासी कृष्ण कुमार यादव का आरोप है कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे खेत से चारा लेकर साइकिल से घर आ रहा था। रास्ते में गांव के तीन आरोपी युवकों ने गाली देते हुए उसे रोक लिया। इसके बाद मारपीट करने की धमकी देने लगे। शोर मचाने पर गांव के लोग बीच-बचाव के लिए लोग दौड़े तो आरोपी तमंचा गहराते हुए जानलेवा धमकी दी और भाग निकले। इसके बाद रात करीब आठ बजे पीड़ित के चाचा ओम प्रकाश यादव बाजार से लौट रहे थे। जैसे ही पूरे लोकई मुस्तफाबाद के नाले के पास पहुंचे ही थे कि आरोपियों ने लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। परिजनों में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.