रंजिश में घर में घुसकर आगजनी का आरोप
सहारनपुर, जून 2 -- गंगोह। लखनौती गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और आग लगाने का आरोप लगाया है। मोहल्ला कुरेशियान निवासी सोनम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके मकान के आसपास रहने वाले कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश में पड़ोसी छत के रास्ते उसके घर में दाखिल हुए और सामान को नुकसान पहुंचाने के बाद आग लगा दी। सोनम के अनुसार, उसकी जेठानी साहुना ने मकान की ऊपरी मंजिल से धुआं उठता देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद डायल-112 और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़िता ने करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.