मेरठ, मार्च 23 -- परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग की घटना का मामला सामने आया है। गेझा गांव निवासी देवेंद्र कदर्म ने तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी शिवा नागा से उसका पुराना विवाद चल रहा है। कई बार आरोपी उन्हें समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे चुका है। शुक्रवार रात को देवेंद्र घर में परिवार के साथ मौजूद था। इसी दौरान शिवा अपने साथियों के साथ घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। इसके बाद शिवा ने घर के गेट पर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...