शाहजहांपुर, मई 15 -- मीरानपुर कटरा, संवाददाता। सुल्तानपुर गांव में बुधवार रात रंजिश के चलते ग्रामीण को गोली मार दी। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। भाई ने दो लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव सुल्तानपुर निवासी रमेश पुत्र दीनानाथ बुधवार देर शाम तिलहर से गांव लौट रहा था। हाईवे से गांव के रास्ते में दो लोगों ने उसे घेर कर तमंचे से फायर कर दिया। फायर लगने से युवक लहूलुहान हो गया। फायर कर हमलावर फरार हो गए। चीख पुकार सुनकर लोग आ गए। समीप स्थित गांव से परिजन पहुंचे और तत्काल उसे जिला अस्पताल उपचार के लिए ले गये। यह भी पढ़ें- रंजिश में ग्रामीण को गोली मारी, हालत गंभीर उसकी हालत गंभीर बताई गयी है। रंजिश का कारण पता नहीं लग सका है। भाई वेदराम ने धनकपुर तिलहर निवासी सूबेदार और एक अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभार...