रंजिश में ग्राइंडर मशीन से काटा पड़ोसी का लोहे का गेट, 67 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, जून 21 -- आमतौर पर चोर ताला तोड़कर या दीवार कूदकर कीमती सामान चुराते हैं। डालनवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते अपने पड़ोसी के घर का पूरा लोहे का गेट ही ग्राइंडर मशीन से काटकर चोरी कर लिया। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने चोरी की इस घटना में 67 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर डालनवाला एसएस कुंवर ने बताया कि अंबेडकर मार्ग, डीएल रोड निवासी गुलनार बानो ने 19 जून को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 12 जून को वह परिवार सहित किसी काम से बाहर गई थीं। अगले दिन शाम को जब लौटीं तो घर का लोहे का गेट गायब था। वादिनी ने अपने पड़ोसी तनवीर अहमद खान पर पुरानी रंजिश के चलते चोरी का शक जताया। मुकदमा दर्ज कर जांच नालापानी चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह को दी गई। जांच में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान आरोपी घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.