देहरादून, दिसम्बर 19 -- देहरादून। नयागांव (परवल) में पुरानी रंजिश के चलते एक नाबालिग छात्र को गैंग बनाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता की तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित 8-10 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि परवल निवासी इम्तियाज ने दी तहरीर में बताया कि गांव के ही दो लड़के अपने कुछ बाहरी दोस्तों के साथ मिलकर उनके नाबालिग बेटे को लगातार परेशान कर रहे हैं। आरोपी अपने साथ कार में 8-10 लड़कों को लेकर घूमते हैं और मन्नान को गाली-गलौज व मारपीट की धमकी दे रहे हैं। बीती 11 दिसंबर की रात करीब आठ बजे पीछा करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर गुरुवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.