रंजिश में गला रेतकर युवक की हत्या
बरेली, सितम्बर 27 -- आंवला (बरेली)। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनके दोनों हाथ और पैरों भी प्रहार किए। इस मामले में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चारों घर से फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गांव कंधरपुर निवासी श्याम सिंह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से अपने बाग की ओर गए थे और फिर वापस नहीं आए। देर रात तक उनके न लौटने पर परिवार वाले खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह करीब आठ बजे गांव के ही राजेन्द्र ने परिजन को सूचना दी कि श्याम सिंह का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा है। रोते-बिलखते परिजन खेत पर पहुंचे तो पता चला कि किसी धारदार हथियार से श्याम सिंह का गला रेतकर हत्या की गई है। उनके हाथ और पैरों भी छह अन्य जख्म मिले हैं। सूचना पर पहुंची आंवला पुलिस ने फोरेंसिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.