फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बाजड़ी गांव में रंजिश को लेकर खेत पर घुसकर तीन युवकों के साथ मारपीट कर हमलावर युवक फरार हो गए। डबुआ थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बाजड़ी गांव निवासी विकास त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन-चार दिन पहले उसके भतीजे देव उर्फ रामजी लाल की गोलू उर्फ हर्ष के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर 15 मार्च की दोपहर करीब 2:00 बजे गोलू अपने साथियों के साथ उनके खेत पर पहुंच गया था। आरोप है कि वहां पहुंचकर गोलू और उसके साथियों ने अंशुल, तुषार और अभिषेक के साथ जमकर मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर शिकायकर्ता व्यक्ति मौके पर पहुंचा। उन्होंने त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.