प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- रानीगंज। फतनपुर थाना क्षेत्र के रहेटुआ निवासी विनीत पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि वह छह मार्च की रात निमंत्रण से भाई सुनीत पांडेय के साथ लौट रहा था। तभी रंजिश में फतनपुर थाना क्षेत्र के कौलापुर गांव निवासी प्रभात पांडेय संडीला पंजाब नेशनल बैंक के पास अपने अज्ञात साथियों के साथ आ गए और लाठी-डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। मामले में विनीत की तहरीर पर रानीगंज पुलिस ने प्रभात और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष प्रभात सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...