नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, का. सं.। सोनिया विहार के चौहान पट्टी इलाके में शनिवार को एक किशोर पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। किशोर को गंभीर हालात में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सोनिया विहार के ढाई पुश्ता में रहने वाला 15 वर्षीय शिवा मूल रूप से यूपी के गोरखपुर का निवासी है। वह दिल्ली की कबाड़ी मार्केट में दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि 10 दिन पहले चौथे पुश्ता निवासी अरमान और अर्जुन से उसका झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में 21 मार्च की दोपहर आरोपियों आरिफ, अर्जुन, अरमान और अजाज ने शिवा को चौहान पट्टी के पर घेर लिया और गर्दन व हाथ पर चाकू से जानलेवा कर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.