रंजिश में किशोर पर किया चाकू से किया जानलेवा हमला
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- सकेरी स्टेट में रंजिश में आरोपित युवक ने 17 वर्षीय मो. शहनवाज की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। किशोर को मरणासन्न करने के बाद आरोपित युवक भाग निकला। आरोप है कि एक माह पहले इलाके का मुसैफ रुपये छीनने का प्रयास कर रहा था। छीना-झपटी के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में चोट लग गई थी। जिस बात पर युवक रंजिश मानने लगा था। शहनवाज के अनुसार 22 सितंबर को मुसैफ ने उसे अनवरगंज स्टेशन के बाहर मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि इस दौरान मुसैफ ने चाकू से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोपित उसे मरा हुआ समझकर भाग निकला। किशोर ने वीडियो वायरल कर रायपुरवा पुलिस ने कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है, हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रायपुरवा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.