प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। रंजिश के चलते पड़ोसियों ने एक परिवार परिवार के चार लोगों पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर दिया। इलाज के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया। अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी देशराज का उनके पड़ोस के गोविंद से रंजिश चल रही है। देशराज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार अप्रैल को उनकी पत्नी कमलेश देवी गेहूं के खेत में बोझ बांध रही थी। तभी उनके पड़ोस की महिला शोभा पहुंची और गाली देने लगी। विरोध करने पर शोभा के परिवार के लोग लाठी-कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और कमलेश पर हमला कर मरणासन्न कर दिया। शोर सुनकर सास गंगा देवी ,देवर संदीप, देवरानी शीलम पहुंची तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मे...