बांदा, मई 20 -- अतर्रा। थाना क्षेत्र अतर्रा के जयराम बारी अंश ओरहा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित राकेश कुमार ने थाना अतर्रा में तहरीर देकर गांव के ही दो लोगों पर घर की छत पर चढ़कर परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। 18 मई की रात लगभग 11:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहा था। आरोप है कि गांव निवासी रिंकू एवं पिंटू उर्फ गेंदालाल पुत्रगण हरीराम कहार पड़ोस के कच्चे मकान से होकर छत पर चढ़ आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। राकेश कुमार ने बताया कि जब उनकी पत्नी कौशिल्या, 12 वर्षीय पुत्री राखी तथा मौसी आशा पत्नी राधामोहन बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...