रंजिश को लेकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
मऊ, मई 29 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलबन नहर पुलिया के पास गुरुवार की देर रात रंजिश को लेकर बदमाशों ने साठ वर्षीय बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने हलधरपुर थाने में ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलबन गांव निवासी रामजन्म राजभर नहर पुलिया के समीप गुरुवार की देर शाम बाजार से घर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने रंजिश को लेकर उनके ऊपर फायर झोंक दिए। यह भी पढ़ें- मऊ में बाइक सवार बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या गोली लगने के बाद बुजुर्ग लहूलुहान होकर गिर पड़ा, इस बीच बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं फायरिंग की आवाज सुनने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.